Saturday, 2 July 2016

"सांत्वना वेतन आयोग"

जब से सुना आने वाला है
सातवां वेतन आयोग,
स्वप्न दिखे हमें "अच्छे दिन" के
और खाने में छप्पन भोग।

पैसे होंगे गाड़ी होगी
बढ़ेगी अपनी साख,
बहुत ले लिया चिल्लर
अब तो मिलेगा आधा लाख।

EMI वाली जिंदगी
अब कभी नहीं हम जियेंगे,
पैसे की कोई कमी नहीं
बस मिनरल वाटर हीं पिएंगे।

सारे सपने टूट गए
जब आयी रिपोर्ट,
गुब्बारे में सुई चुभ गयी
नकली हो गए सारे नोट।

"Historic Increase" बता के
बना दिया है उल्लू,
वित्त मंत्री ने हमें दे दिया
बाबा जी का ठुल्लू।

सारा जोश ठण्डा पड़ गया
लग गया मानो रोग,
मुबारक हो आप सभी को
"सांत्वना वेतन आयोग"।

-अमित

No comments:

Post a Comment